mera blog

समय अपनी गति से चलता रहता है. यादें रह जाती हैं पर वह भी समय के साथ धुंधली होती जाती हैं. विज्ञान ने इंसान को इतना सक्षम बना दिया है कि वह यादों को संजो कर रख सके तस्वीरों के रूप में. तस्वीरों के माध्यम से अपनी बात कहने की कोशिश है यह ब्लाग.

Wednesday, August 25, 2010

राखी

कल रक्षा-बंधन का त्यौहार था. बहनों ने अपने भाइयों को राखी बाँधी.

video

Tuesday, August 24, 2010

कुछ तस्वीरें जो शायद आप को अच्छी न लगें





तस्वीरें आप को वही दिखाती हैं जो होता है. पार्क में खिलते गुलाब अच्छे लगते हैं इस लिए उनकी तस्वीरें भी अच्छी लगती हैं. लेकिन अगर पार्क में कुछ ऐसा हो रहा है जो अच्छा नहीं लगता तब उसकी तस्विर्रें भी अच्छी नहीं लगेंगी. पश्चिम पूरी में डीडीए के डिस्ट्रिक पार्क की कुछ ऐसी ही हालत है. तस्वीरें खुद बोलती हैं.

कुछ नए ताजा गुलाब

a bhi




यह मिले मुझे एक फेक्ट्री में. कमाल है न?

मैंने ऐसी बहुत फेक्ट्रियां देखी हैं जहाँ सांस लेना भी मुश्किल होता है, और एक यह फेक्ट्री है जो केमिकल्स बनाती है पर वहां पर गुलाब भी उगाती है. साफ़-सुथरी फेक्ट्री, मन प्रसन्न हो जाता है सफाई देख कर.

मेरा यह मानना है कि साफ़-सफाई इंसान के मन में होती है. जब तक इंसान अन्दर से साफ़ नहीं होगा , बाहर की सफाई उस के किये कोई महत्त्व नहीं रखती. एक बार जिस ने गंदगी वर्दाश्त कर ली वह सफाई से हमेशा के लिए वंचित हो गया.

Saturday, September 26, 2009

पार्क में एक सुबह फव्वारों के बीच







कल मैं मोहाली में था. रोज की तरह सुबह एक पार्क में घूमने गया. बैसे तो मोहाली के सभी पार्क बहुत खूबसूरत हैं, पर इस पार्क में चलते फव्वारों ने इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा दी थी. कुछ फोटो खींचे, कुछ वीडियो बनाईं. आप भी कुछ फोटो और वीडियो देखिये:




video


video

Friday, August 28, 2009

पार्क में उगता सूरज







कंक्रीट के जंगल में एक पार्क.

जरा देखिये, कैसे उगता है इस पार्क में सूरज!!!



कुछ तस्वीरें मोहाली के एक पार्क से







मैंने अपनी पिहली पोस्ट में कुह तस्वीरें दिखाईं थीं आपको जो दिल्ली में डीडीए के एक पार्क की कहानी कहती हैं. अब
मोहाली के एक पार्क की कुछ तस्वीरें देखिये. बताइये यह तस्वीरें क्या कहती हैं आपसे?



Saturday, August 22, 2009

क्या कहती हैं यह तस्वीरें?






कुछ सुवर, कुछ कुत्ते, कुछ कव्वे, कुछ गाय, यही सब कहती हैं यह तस्वीरें. बात तो आपकी सही है, पर कुछ और भी कहती हैं यह तस्वीरें.

यह तस्वीरें हैं, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित, डीडीए द्वारा संचालित एक डिस्ट्रिक्ट पार्क की. दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के शब्दों में वर्ल्ड क्लास सिटी के वर्ल्ड क्लास पार्क की.
जिस मंत्रालय में डीडीए एक विभाग है उसके मंत्री हैं श्री जयपाल रेड्डी.
दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तेजेंदर खन्ना डीडीए के चेयरमेन हैं.
डीडीए के वाइस-चेयरमेन हैं श्री अशोक कुमार.
जिन छेत्रों के निवासी इस पार्क में घूमने आते हैं उनके एमपी हैं श्री कपिल सिबल और श्री महाबल मिश्र.
एम्एलए हैं श्री मालाराम गंगवाल और श्री श्याम लाल गर्ग.
निगम पार्षद हैं श्रीमती सविता गुप्ता और श्री हरीश.

यह वह लोग हैं जो इन तस्वीरों को बदल सकते हैं, पर यह सब इस पार्क में घूमने नहीं आते. इनके लिए डीडीए ने विशेष पार्क बनाए हैं.


Tuesday, June 2, 2009

पूरी करो तस्वीर

नमस्ते, टुकड़े मिलाओ


Cool Myspace Generators

Friday, May 22, 2009

गर्मी और वारिश

आज बहुत गर्मी थी. पंखे के नीचे बैठे हुए पर भी पसीना आ रहा था. अचानक ही काले बादल घिर आये. लगा बहुत तेज वारिश आएगी. वारिश आई तो पर तेज नहीं और वह भी कुछ समय के लिए ही. पर इस बीच कुछ फोटो खिंच लिए और तीन वीडियो बना लीं. आप देखना चाहेंगे?




कुछ और फोटो, क्लिक करें

Monday, May 11, 2009

घुमड़-घुमड़ कर आये बादल

आज सुबह पार्क में हल्की ठंडी हवा चल रही थी. आकाश में बादल छाये हुए थे. पीछे से सूरज आगे आने की कोशिश कर रहा था. कुछ काले और कुछ सफ़ेद बादल. मैंने एक वीडियो बना ली. आप देखना चाहेंगे?



video

Thursday, April 30, 2009

मोहाली गुलाब बगीचा ०८.०४.०९






दस दिन बाद फिर मोहाली जाने का मौका मिला. फिर हुई गुलाबों के बगीचे की सैर. फिर खींचे कुछ फोटो. नजर हैं आपकी.